फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hoardings put up arbitrarily in a race for publicity; visibility compromised.

Hardoi News: प्रचार की होड़ में मनमाने ढंग से लगा दी होर्डिंग, दृश्यता प्रभावित

Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hoardings put up arbitrarily in a race for publicity; visibility compromised.
फोटो-14- दुलीचंद चौराहा पर लगी होर्डिंग। संवाद
हरदोई। शहर में प्रचार की होड़ इस कदर बढ़ गई है कि चौराहों पर जहां जगह मिली वहीं होर्डिंग टांग दी गईं। दुलीचंद चौराहे और जिंदपीर चौराहा पर तो लगाई गईं होर्डिंग से दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों की दृश्यता भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन

शहर में मनमाने ढंग से लगाई गई प्रचार सामग्री शहर की सुंदरता बिगाड़ने के साथ यातायात व्यवस्था के लिए भी चिंता का कारण बन रही है। दुलीचंद चौराहे और जिंदपीर चौराहे पर प्रचार के लिए होर्डिंग लगाने में नियमों और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग का ध्यान नहीं रखा गया। इन स्थानों पर रात में ही होर्डिंग्स टांग दी गई। दुकानों के सामने लगीं होर्डिंग से दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---
केस एक
शहर का रेलवेगंज व्यस्ततम चौराहा है। श्रीखाटू श्याम मंदिर भी यहीं पर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। चौराहे के मोड़ पर लगी होर्डिंग से वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है और हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस दो
जिंदपीर चौराहे पर पांच रास्तों का मिलान होता है। यहां से रेलवे स्टेशन, सीतापुर और शहर के अंदर आने के मार्ग जुड़े हैं। यहां पर छोटे और भारी वाहनों का दबाव रहता है। होर्डिंग्स लगी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

---
त्योहार के दृष्टिगत शहर को साफ-सुथरा कराए जाने में टीम को लगाया गया है। होर्डिंग्स पर भी ध्यान दिया जा रहा है। टीम के माध्यम से होर्डिंग्स को हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

फोटो-14- दुलीचंद चौराहा पर लगी होर्डिंग। संवाद

फोटो-14- दुलीचंद चौराहा पर लगी होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed