फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vinod, who had joined the BJP after becoming a Block Pramukh, has now switched to the BSP.

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुख बनकर भाजपाई हुए विनोद ने थामा बसपा का दामन

Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vinod, who had joined the BJP after becoming a Block Pramukh, has now switched to the BSP.
हरदोई। भरावन का ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद वर्ष 2021 में भाजपाई हुए विनोद सिंह तोमर ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें संडीला विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया गया है। बसपा में आमतौर पर प्रभारी बनाए जाने वाले पार्टी नेताओं को ही संबंधित क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जाता है। विनोद सिंह 27 अक्तूबर को अतरौली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव वर्ष 2021 में हुए थे तब भरावन विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा ने पंकज शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया था। पंकज के खिलाफ विनोद सिंह तोमर निर्दलीय मैदान में उतरे थे। नजदीकी मुकाबले में विनोद तोमर चुनाव जीत गए थे। ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद वह भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। तब से वह भाजपा में ही थे। अब उन्होंने बसपा में शामिल होने का एलान किया है।
विज्ञापन

विनोद बसपा के बैनर तले 27 अक्तूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी करेंगे। इस सम्मेलन में बसपा के कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है। आयोजन को लेकर प्रसारित की जा रही सूचना में विनोद सिंह ने खुद को संडीला विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी और प्रत्याशी भी बताया है। विनोद सिंह के बसपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में आने की चर्चा के बाद संडीला विधानसभा क्षेत्र के सियासी समीकरण भी बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed