{"_id":"6224e8f2458fb366961668ca","slug":"bjp-leader-murder-case-report-filed-on-four","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या का मामला: दंपती समेत चार पर रिपोर्ट, भूमि पर कब्जा करने से रोकने पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की हत्या का मामला: दंपती समेत चार पर रिपोर्ट, भूमि पर कब्जा करने से रोकने पर किया था हमला
Sun, 06 Mar 2022 10:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:32 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में भाजपा नेता की हत्या का मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुखरायां में घटनास्थल पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में पुखरायां निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश त्रिपाठी की हत्या में दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी पुखरायां सघन क्षेत्र की जमीन में कब्जा कर रहे थे, जबकि अमरेश उन्हें रोकने गए थे।
इससे नाराज आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। सिर में पत्थर लगने से उनकी मौत हो गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी सघन क्षेत्र पुखरायां समिति के सदस्य हैं। समिति की जमीन पर कुछ लोग टट्टर लगाकर कब्जा कर रहे थे। ये लोग पहले से ही नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग की जमीन में काबिज थे।
सघन क्षेत्र की जमीन पर कब्जे की जानकारी पर राजेश तिवारी के बेटे अमरेश कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। इस दौरान कब्जेदारों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से अमरेश के सिर की हड्डी टूट गई और अंदर खून का जमाव हो गया।

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई त्रिपुरेश त्रिपाठी ने पुखरायां के घनश्याम, उसकी पत्नी उर्मिला, बेटे गौतम पाल, एक रिश्तेदार नरिहा अकबरपुर के भारत पाल पर हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों पर मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन लूटने का आरोप है।
ऐतिहात के तौर पर पुखरायां में फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने उर्मिला, गौतम व रिश्तेदार भारत को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घनश्याम की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम व सीओ भोगनीपुर के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं।

घटना की जानकारी पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद देवेंद्र सिंह, भोले, विधायक महेश त्रिवेदी समेत तमाम नेता अमरेश के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं। एक आरोपी के नाबालिग होने की बात कही जा रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। - स्वप्रिल ममगाई, एसपी