{"_id":"5d5c16d88ebc3e6c1d62ef65","slug":"bjp-leader-indecent-remark-s-on-mahatma-gandhi-and-sardar-patel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर सरदार पटेल और महात्मा गांधी के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर सरदार पटेल और महात्मा गांधी के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणियां
Tue, 20 Aug 2019 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Aug 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
हरदोई में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया के सार्वजनिक मंच पर उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल को लेकर अभद्र टिप्पणियां कर दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूरा प्रकरण प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में डालने की बात कही है।
विज्ञापन
पिहानी के अंबेडकरनगर निवासी सर्वेश जनसेवा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। 2012 में वह कांग्रेस के टिकट पर गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से और वर्ष 2014 में हरदोई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को सर्वेश जनसेवा ने सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी और सरदार पटेल को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां कीं। इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर ही जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। इस मामले पर जब भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मीडिया के साथियों से पता चला है।
वरिष्ठ पदाधिकारी ही इस मामले पर निर्णय करेंगे। उधर दूसरी ओर सर्वेश जनसेवा ने बताया कि उनकी आईडी हैक हो गई थी। दोपहर लगभग तीन बजे जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने उनसे इस बारे में पूछताछ की तो पता चला। इसके बाद कमेंट्स को डिलीट किया। हालांकि आईटी के जानकारों का कहना है कि आईडी हैक होने के बाद फौरन ही कमेंट डिलीट करना संभव नहीं है। इसमें कई दिन का समय लगता है।