फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leader communal riots Acquitted of charge

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले आया इस शहर में हुए दंगों का फैसला, बरी हुआ ये भाजपा प्रत्याशी

Sat, 20 Apr 2019 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
bjp leader communal riots Acquitted of charge
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने के लिए सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रहीं हैं ऐसे में सामूहिक नरसंहार मामले में विधायक अशोक चंदेल को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद एक और फैसला आया है जिसमें एक भाजपा प्रत्याशी पर दंगा भड़काने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


कन्नौज में करीब चार साल पहले हुए दंगे के मामले में शुक्रवार को एक मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक, सदर पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री समेत सभी 29 आरोपियों को बरी कर दिया गया। इन सभी के खिलाफ शहर में दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया था।  
विज्ञापन


 

2015 में एक विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया और दंगा भड़क गया

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने बताया कि पांच जुलाई 2015 को शहर में एक दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया और दंगा भड़क गया। इसी मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को जिला जज मुशीर अहमद अब्बासी ने सुब्रत पाठक समेत सभी 29 आरोपियों को बरी कर दिया।

इसी मामले में हत्या के भी सभी आरोपी बनाए गए थे। इसमें यह सभी 27 नवंबर 2018 को ही बरी हो चुके हैं। बताया कि पांच जुलाई 2015 में हुए दंगे में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बगिया फजल इमाम निवासी शकील ने 20 नामजद लोगों पर दंगा भड़काने और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि इन लोगों की फायरिंग से उसके पिता अकील की मौत हुई थी।

बरी किए गए लोगों में भाजपा नेता सुब्रत पाठक, वर्तमान पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री, भाजपा नेता वीर सिंह भदौरिया, सौरभ कटियार, अमित दुबे, रंजीत कश्यप, श्यामजी मिश्रा,  छोटू यादव, अंकित दुबे, विशाल शुक्ला, विक्रांत अग्निहोत्री, ऐशू कनौजिया, चीनी कनौजिया, बिरजू, नीतिश तिवारी, शिवम मिश्रा, रामजी मिश्रा, गुड्डू यादव, मनु गुप्ता, ज्ञानू यादव, बाबी कटियार आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed