फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader arrested for committing suicide of a misdeed victim

दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, बनाता था अश्लील फोटो और वीडियो

Sat, 26 Oct 2019 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 26 Oct 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
BJP leader arrested for committing suicide of a misdeed victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
लखनऊ में एक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार रात कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र के सकरावा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात गोमती नगर के प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे पुलिस टीम के साथ सकरावा गांव पहुंचे। यहां से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र किशन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 

पुलिस ने बताया कि लखनऊ निवासी 15 साल की किशोरी ने 27 जुलाई 2019 को प्रदीप गुप्ता के खिलाफ 18 अगस्त 2017 से कई बार दुष्कर्म करने, उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर मोबाइल में रिकार्ड करने का आरोप लगाकर गोमती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी व न्याय पाने के लिए लगातार भटकती रही थी। इंसाफ नहीं मिला तो उसने 23 अक्तूबर को जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां 24 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। किशोरी ने हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद फिलहाल पढ़ाई छोड़ रखी थी।  सौरिख एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गोमती नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में प्रदीप गुप्ता की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed