फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP leader and neighbor firing on land dispute in farrukhabad

फर्रुखाबाद: विवादित भूमि को लेकर भाजपा नेता व पड़ोसी में फायरिंग, रात में निर्माण कराने के दौरान चले ईंट-पत्थर

Sun, 14 Jun 2020 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Jun 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
BJP leader and neighbor firing on land dispute in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कमालगंज कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर में मकान के पीछे पड़ी भूमि को लेकर भाजपा नेता व पड़ोसी में विवाद चल रहा है। इस पर निर्माण कराने को लेकर शनिवार रात दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराया। पड़ोसी की पत्नी ने सुबह क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी।
विज्ञापन


मोहल्ला शास्त्री नगर में रेलवे रोड पर भाजपा नेता का मकान है। उसी में उनका मेडिकल स्टोर है। पास में ही अवनीश कुमार शर्मा का मकान है। दोनों के मकान के पीछे कुछ भूमि पड़ी है। इसको लेकर काफी समय से दोनों में विवाद है। कई बार मामला थाने भी जा चुका है। शनिवार रात करीब 12 बजे भूमि पर भाजपा नेता ने निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन


अवनीश ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। फायरिंग भी की गई। यूपी 112 को सूचना दी गई। थाने से दरोगा रामप्रकाश कश्यप पुलिस बल के साथ पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। रविवार सुबह अवनीश की पत्नी सुनीता शर्मा ने भाजपा नेता सहित सात लोगों के खिलाफ क्षेत्राधिकारी अमृतपुर को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भाजपा नेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने परिवार के छह लोगों के साथ रात को उनके घर में लूटपाट व मारपीट की। दो मंजिल बना मकान क्षतिग्रस्त कर दिया। साथियों के साथ फायर भी किए। दो घंटे तक ईंट पत्थर चलाए। घर से मोबाइल फोन व सूटकेस ले गए। इसमें लाखों के गहने व एक लाख रुपये थे।


भाजपा नेता के परिवार के रनवीर सिंह ने बताया कि फायरिंग व लूटपाट का आरोप झूठा है। सात लोगों की जमीन है। छह लोग ने बनवा ली। हम लोगों ने बनाई तो विरोध कर रहे। प्रभारी एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि निर्माण रुकवा दिया। फायरिंग की बात झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed