फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader and his friend booked for attempting to rape a minor police on the lookout for the accused

Kanpur: भाजपा नेता और उसके दोस्त पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट, आरोपियाें की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा थाने में भाजपा नेता और उसके दोस्त पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि होटल में नौकरी के नाम पर बुलाकर दोनों ने उसके साथ गंदी हरकत की थी।

विज्ञापन
BJP leader and his friend booked for attempting to rape a minor police on the lookout for the accused
सांकेतिक - फोटो : stock.adobe

विस्तार

कानपुर में भाजपा नेता रवि सतीजा और उसके व्यापारी दोस्त ध्रुव गुप्ता के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट बर्रा थाने में दर्ज हुई है। ये रिपोर्ट हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के में रहने वाली पीड़िता की बहन ने दर्ज कराई है। पीड़िता की बहन के मुताबिक जनवरी माह में उनकी नाबालिग बहन कोई काम ढू़ंढ रही थी। तभी उसकी मुलाकात ध्रुव गुप्ता नामक युवक से हुई।

विज्ञापन

उसने सचान चौराहे स्थित होटल सोना मेंशन के मालिक रवि सतीजा से परिचित होने की बात कहकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि कमरों की साफ सफाई की नौकरी मिलेगी। दो दिन बाद उसे होटल में बुलाया। जहां रवि उसे एक कमरे में ले गया। काम समझाने के बहाने कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने नाबालिग के सामने ही शराब पीना शुरू किया।

विज्ञापन

कपड़े उतारकर दुष्कर्म का प्रयास किया
उससे भी शराब पीने का दबाव बनाया लेकिन उसने इंकार कर दिया। तभी ध्रुव कमरे में आया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उनकी बहन के साथ अश्लीलता शुरू कर दी। इसके बाद जबरन उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। किसी तरह उसने खुद को उनके चंगुल से बचाया और बाहर निकल आई। राहगीर की मदद से वह घर पहुंची और आप बीती सुनाई।

विज्ञापन

आरोपी ने धमकाया, पुलिस ने टरकाया
पीड़िता की बहन के मुताबिक घटना के अगली शाम जब उनकी बहन घर सब्जी लेकर घर जा रही थी, तो कार से आए रवि ने उन्हें धमकाया। कहा कब तब बचती फिरोगी। गाजी गलौज कर तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने बर्रा थाने में कई बार शिकायत की लेकिन हर बार पुलिस ने टरका दिया। इसके बाद कोर्ट में गुहार लगाई। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed