{"_id":"5e0e2d1b8ebc3e87af4427ed","slug":"bjp-leader-accused-in-misdeed-case-investigation-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता पर कस सकता है शिकंजा, चार्जशीट लगाने के बाद पलटा मामला फिर जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता पर कस सकता है शिकंजा, चार्जशीट लगाने के बाद पलटा मामला फिर जांच शुरु
Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
कानपुर के नौबस्ता इलाके (कोयला नगर) में रहने वाले भाजपा नेता पर दुष्कर्म के मामले में शिकंजा कस सकता है। पुलिस ने चार्जशीट लगाने के बाद दोबारा विवेचना करने की रिपोर्ट कोर्ट में भेजी है। पहले पुलिस ने भाजपा नेता को चार्जशीट में क्लीन चिट दे दी थी। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म से संबंधित है।
बता दें कि किशोरी पांच अगस्त को लापता हो गई थी। मामले में आठ अगस्त को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। करीब एक माह बाद किशोरी बकेवर हाईवे से बरामद हुई। पीड़िता ने पुलिस के सामने आरोपी के पक्ष में बयान दर्ज कराए थे। उसके बाद कोर्ट में अंशुमान यादव और बीजेपी नेता अवधेश मिश्रा के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था।

पुलिस बयान के आधार पर आरोपियों की जांच में जुटी थी। पुलिस ने दो नवंबर को चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में अंशुमान यादव को आरोपी बनाया गया। आरोपी अंशुमान को पुलिस ने जेल भेज दिया। बीजेपी नेता अवधेश मिश्रा को क्लीन चिट मिल गई। अब अचानक मामले की दोबारा जांच पुलिस ने शुरू की है। पुलिस ने दोबारा विवेचना की रिपोर्ट भी कोर्ट को भेजी है।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल भी नहीं कराया था। उसे 28 दिन तक कानपुर में बीजेपी नेता कोयला नगर स्थित घर में रखा गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। विवेचनाधिकारी सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले सर्किल का चार्ज मिला है। मामला संज्ञान में आने के बाद दोबारा विवेचना शुरू की गई है।
एसओ नाहर सिंह का कहना है कि विवेचक की ओर से मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट सौंप दी गई है। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अवधेश मिश्रा फतेहपुर क्षेत्र में राजनीति करते हैं। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने जहानाबाद से टिकट भी मांगा था।