फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Kanpur South launches cadre workshops for organizational strengthening

Kanpur: बीजेपी का 'मिशन मजबूती': कानपुर में कार्यकर्ताओं की पाठशाला शुरू, सात सत्रों में सीखेंगे जीत का मंत्र

Sat, 04 Apr 2026 08:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 04 Apr 2026 08:58 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के उद्देश्य से शनिवार को बर्रा मंडल, किदवई नगर मंडल और ओम पुरवा मंडल में कार्यशालाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को मजबूत बनाने के लिए रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी की गई है

विज्ञापन
BJP Kanpur South launches cadre workshops for organizational strengthening
कार्यक्रम के दौरान मौजूद संगठन के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में कुल 7 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रत्येक सत्र में अनुभवी वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाया जा सके।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने ओम पुरवा मंडल में सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर कार्यशाला की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का मूल आधार है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनका प्रशिक्षण संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी सत्रों में गंभीरता से भाग लें और यहां प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करें। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि यही आगामी चुनावों में जीत का रास्ता तय करेगा। कार्यक्रम के क्रम में जिलाध्यक्ष ने किदवई नगर मंडल में द्वितीय सत्र और बर्रा मंडल में तृतीय सत्र में भी सहभागिता की।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, मंडल अध्यक्ष सनी जायसवाल, जिला पदाधिकारी एल.बी. पटेल, सुरेश मोदी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed