{"_id":"59ddc8444f1c1bf2538b6af8","slug":"bjp-in-electoral-mode-meeting-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा चुनावी मोड में, आज से कानपुर में बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा चुनावी मोड में, आज से कानपुर में बैठक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा चुनावी मोड में आ रही है। अमेठी में मंगलवार को हुई जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तेवरों ने संकेत दिया तो लखनऊ में उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार से कानपुर में पार्टी दिग्गजों के जमावड़े में भी नोटबंदी, जीएसटी के बाद उपजे हालात और निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन
चुनावी मोड में भाजपा
क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष शाह का अमेठी दौरा जहां विकास कार्यों की शुरुआत है, वहीं सीतापुर में उनका आगमन पार्टी के जिला कार्यालयों के भवनों के निर्माण की सांकेतिक शुरुआत के लिए था, पर इस बहाने वह कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में डाल गए।
शाह द्वारा तय एजेंडे पर कानपुर में 11 और 12 अक्तूबर को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता आगे की रणनीति बनाएंगे। पहले दिन 70 पदाधिकारी तिलक नगर स्थित विजय इंटरनेशनल होटल में बैठक करेंगे। मंगलवार को कानपुर में पत्रकारों से बातचीत में क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बैठक शाम चार से रात आठ बजे तक चलेगी। 12 अक्तूबर को प्रदेश कार्य समिति में 400 से अधिक पदाधिकारी और नेता पीएसआईटी भौंती में रहेंगे। यहां सुबह 10 बजे से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा।सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।

नगर निकाय चुनाव पर होगा फोकस
डेमो पिक
क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि दो दिन की इस बैठक का मुख्य फोकस नगर निकाय चुनाव है। इस चुनाव में कैसे पार्टी को जीत हासिल करनी है, इस पर पहले दिन की बैठक में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। दूसरे दिन कार्य समिति में उस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगायी जाएगी।