फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp

एफआईआर बनाम कॉल डिटेल

Wed, 01 Apr 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 01 Apr 2015 03:05 AM IST
विज्ञापन
bjp
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सवाल उठाने वाली कांग्रेस का पर्दाफाश करने के लिए भाजपाइयों ने भी कमर कस ली है। कांग्रेसी भाजपा पर गलत तरीके से मैसेज भेजकर सदस्य बनाने के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी में हैं। वहीं भाजपा गलत मैसेज का आरोप लगाने वाले सभी कांग्रेसियों की कॉल डिटेल निकलवाकर मिस्ड कॉल का पता लगाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले कांग्रेेस के प्रदेश महासचिव महेश दीक्षित और उसके बाद छह अन्य कांग्रेसियों के मोबाइल पर भाजपा की तरफ से सदस्य बनाने का मैसेज आया। इसे लेकर कांग्रेेसी काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि यह भाजपा की सोची समझी चाल है। इसके लिए कांग्रेस अभियान छेडे़गी।
विज्ञापन


साथ ही नामजद रिपोर्ट भी कराएगी। इसके उलट भाजपा इसे पार्टी की बदनामी मानते हुए कांग्रेसियों का कच्चा चिट्ठा खोलने की तैयारी कर रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि कांग्रेसियों का खेल खत्म हो चुका है। वे ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सदस्यता अभियान का सहारा लेकर वे अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही कमेटी बनाकर ऐसी तुच्छ राजनीति करने वालों का पर्दाफाश करेगी। जिन जिन ने कहा है कि उनके पास भाजपा का मैसेज आया है, उन सभी की कॉल डिटेल निकाली जाएगी। इससे पता चलेगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed