फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP focuses on seats it lost... office-bearers to stay at booths and engage continuously with the public.

Kanpur News: हारी सीटों पर भाजपा का फोकस...पदाधिकारी बूथों पर रुकें, आम लोगों से लगातार मिलें

Tue, 13 Oct 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP focuses on seats it lost... office-bearers to stay at booths and engage continuously with the public.
कानपुर। भाजपा ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हारी सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की रणनीति बनाई है। सोमवार को भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में दिनभर चली बैठकों में राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी जगदीश ईश्वर पटेल ने पदाधिकारियों को बूथों पर प्रवास बढ़ाने और कार्यकर्ताओं व आम लोगों से लगातार संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के सभी 17 जिलों के संगठनात्मक कामकाज और आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को सफलता नहीं मिली थी, वहां विशेष रणनीति के तहत काम किया जाए। बूथ समितियों को सक्रिय रखने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदार बनाने पर जोर दिया। प्रयागराज-झांसी समेत संबंधित स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की तैयारियों पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने की। संचालन आनंद सिंह ने किया। इसमें प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, प्रदेश मंत्री किरन लोधी, क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, शिव सिंह भारती, नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह, वीरेंद्र तिवारी, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, रेणुका सचान, सुनील साहू, अजीत छाबड़ा आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान विपक्षी इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर विदेशी शक्तियों के इशारे पर देश में अस्थिरता पैदा करने के प्रयास का आरोप लगाया। पदाधिकारियों से विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने को कहा।

पूर्व जिलाध्यक्षों के अनुभव का लाभ लेने के निर्देश
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने जनप्रतिनिधियों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और लोकसभा चुनाव में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन वाली सीटों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानपुर उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण और देहात के पूर्व जिलाध्यक्षों व पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के संगठनात्मक अनुभव का लाभ वर्तमान टीम को मिलना चाहिए। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री के साथ ही सांसद रमेश अवस्थी, मंत्री राकेश सचान, अजीत पाल, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र मैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed