फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP engaged in preparations for 2024 Lok Sabha elections, started training class on the lines of Sangh

2024 लोकसभा चुनाव: तैयारियों को धार देने में जुटी पार्टी, संघ की तर्ज पर भाजपा ने भी शुरू किया प्रशिक्षण वर्ग

Sun, 24 Apr 2022 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Apr 2022 10:36 AM IST
सार

2024 में अगला लोकसभा चुनाव होना है। इसको लेकर अभी से ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। पार्टी की तरफ से योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। 

विज्ञापन
BJP engaged in preparations for 2024 Lok Sabha elections, started training class on the lines of Sangh
प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते पदाधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद अब भाजपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भूमिका बांधने में जुटी है। इसकी पहली कड़ी के रूप में पार्टी के कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया है। पार्टी की सभी इकाइयों की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इसकी शुरुआत दक्षिण जिला इकाई के वर्ग से हुई।

विज्ञापन

भाजपा ने जीता हर वर्ग का विश्वास
पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर नए सिरे से संवाद रस्थापित करने की सलाह दी। कहा कि विकास कराने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों के अलावा संगठन स्तर पर भी होनी चाहिए। समाज कभी भी समस्याविहीन नहीं हो सकता है। समस्याओं के समाधान का रास्ता निकालना होगा। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा अब समाज के हर वर्ग का विश्वास जीत चुकी है।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भाजपा के इतिहास और विकास की जानकारी दी। तृतीय सत्र को प्रदेशर उपाध्यक्ष, एमएलसीर विजय बहादुर पाठक और चतुर्थ सत्र को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजकर डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश, क्षेत्र, जिला पदाधिकारी, विधायक, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष, जिला कमेटी, प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक एवं सहसंयोजक ने भाग लिया। इस अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्य पटेल, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी सलिल विश्नोई, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, रीता शास्त्री, भूपेश अवस्थी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed