{"_id":"644591cf01bee7e27c076134","slug":"bjp-declared-candidates-for-the-post-of-president-ticket-for-jyotsna-in-akbarpur-and-awadhesh-in-shivli-kanpur-news-c-12-1-196058-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: भाजपा ने अध्यक्ष पद के घोषित किए प्रत्याशी, अकबरपुर में ज्योत्सना व शिवली में अवधेश को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: भाजपा ने अध्यक्ष पद के घोषित किए प्रत्याशी, अकबरपुर में ज्योत्सना व शिवली में अवधेश को दिया टिकट
Mon, 24 Apr 2023 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर देहात में नगर निगम चुनाव के लिए जिले में दूसरे चरण में मतदान होगा। सोमवार को जिले की दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। इसके ठीक पहले रविवार देर शाम भाजपा ने जिले के 13 निकायों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को सूची जारी की।
भाजपा ने अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार और शिवली नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ला पर दोबारा दांव लगाया है। वहीं, नव सृजित कंचौसी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले के छोटे भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी के पति राजेंद्र सिंह उर्फ राजू को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की तरफ से जारी सूची के मुताबिक अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार, शिवली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश शुक्ला को टिकट मिला है। नगर पंचायत रूरा में अध्यक्ष पद के लिए रामजी गुप्ता, डेरापुर से अतुल अग्निहोत्री, रसूलाबाद से देव नारायण कमल, अमरौधा से उमा देवी कुशवाहा, सिकंदरा से योगेंद्र सिंह पाल, कंचौसी से राजेंद्र सिंह राजू, मूसानगर से पूजा देवी निषाद, राजपुर से अंशु त्रिपाठी, रनियां से साधना दिवाकर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नगर पालिका पुखरायां में पूनम दिवाकर और झींझक नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अमित तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है।