फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Dalit strategy for 2024, plan to organize Scheduled Caste conference in all six areas of the state

UP: 2024 के लिए भाजपा की दलित रणनीति, प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सम्मेलन कराने की है योजना

Sun, 29 Oct 2023 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Oct 2023 10:25 AM IST
सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिस समय यहां पहुंचे उनके स्वागत के लिए अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन लगाई गई थी। बिरादरी से जुड़े समाज सुधारकों, महापुरुषों का चित्र भेंटकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
BJP Dalit strategy for 2024, plan to organize Scheduled Caste conference in all six areas of the state
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा 2024 को देखते हुए भाजपा ने दलित वोट बैंक को लेकर नई रणनीति बनाई है। अनुसूचित जातियों को अपने खेमे में लाने के लिए पार्टी ने प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सम्मेलन कराने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में शनिवार को किदवईनगर क्षेत्र में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का सम्मेलन हुआ।

विज्ञापन

अनुसूचित जातियों को समर्पित इस सम्मेलन की कई खासियत रहीं। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत से लेकर मंच संचालन और संबोधन तक में बिरादरी के लोगों का ही बोलबाला रहा। पहली बार भाजपा के किसी कार्यक्रम में ऐसा देखने को मिला कि अनुसूचित जाति के राज्य मंत्रियों और विधायकों को तरजीह दी गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिस समय यहां पहुंचे उनके स्वागत के लिए अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन लगाई गई थी। बिरादरी से जुड़े समाज सुधारकों, महापुरुषों का चित्र भेंटकर स्वागत किया गया। बिरादरी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं को पहली बार मुख्यमंत्री को नजदीक से मिलने का मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबोधन की सूची में सभी अनुसूचित जाति के लोग रहे
मंच से कुल 18 लोगों के संबोधन की सूची तैयार की गई, उसमें सभी अनुसूचित जाति के लोग रहे। जिसमें दो मंत्री असीम अरुण और भानू प्रताप वर्मा शामिल रहे। जबकि मंच पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, नंद गोपाल नंदी, सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक सभी मौजूद रहे। हालांकि सीएम के कहने पर सतीश महाना ने भी मंच से संबोधन किया।

सम्मेलन का ऐसा रहा है राजनीतिक निचोड़
अनुसूचित जातियों का भाजपा और उससे जुड़ी सरकारों के प्रति भरोसा इतना पक्का हो जाए कि विपक्षी दलों के प्रति उनकी धारणा बदल जाए। वे भाजपा में ही अपने को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। इसीलिए इस सम्मेलन में अनुसूचित बिरादरी के हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को दूसरी बिरादरी के बड़े नेताओं से ज्यादा तवज्जो दी गई। इसके जरिए पार्टी ने अनुसूचित जातियों के बीच भरोसा कायम करने की कोशिश की है। कहा जा रहा है भाजपा अपनी इस रणनीति में काफी हद तक सफल दिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed