फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp candidate ticket fight in lok sabha elections 2019

यूपी में बीजेपी की इस सीट पर पूर्व सपा सांसद ने ठोकी दावेदारी, भाजपा प्रत्याशियाें की उड़ी नींद

Sun, 24 Mar 2019 06:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate ticket fight in lok sabha elections 2019
रज्जू महाराज के साथ महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया ने भाजपा की लाइन में लगे तमाम टिकट के दावेदारों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। राजनारायण बुधौलिया उर्फ रज्जू महाराज के भाजपा में आने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रज्जू महाराज ने भाजपा की सदस्यता लेते ही टिकट की दावेदारी भी ठोंक दी है। गौरतलब है कि हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र से भाजपा में लोकसभा के टिकट के लिए सबसे लंबी सूची थी। अब टिकट मांगने वालों में रज्जू महाराज का सूची में एक और नाम जुड़ गया है। उनके भाजपा में आने से अन्य टिकट के दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन के चलते बीजेपी में हुई रज्जू महाराज की वापसी

जो दावेदार अभी तक अपना टिकट पक्का मान रहे थे। अब वह भी पशोपेश की स्थिति में है। कई माह से टिकट के लिए दावेदारी करने वाले दावेदारों ने अब टिकट के लिए हाथ-पैर मारना और जुगत भिड़ाना तेज कर दिया है। वर्ष 2004 में हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट से पहली बार सपा से सांसद चुने गए राजनारायण बुधौलिया ने इस बार भी सपा से लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया था।

लेकिन सपा-बसपा गठबंधन के चलते यह सीट बसपा के खाते में चली जाने से उन्होंने भाजपा में पुन: घर वापसी करते हुए दावेदारी कर दी है। रज्जू महाराज के भाजपा में शामिल होने से अन्य दावेदारों की नींद उड़ गई हैं। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि टिकट मिलने की उम्मीद में ही रज्जू महाराज ने घर वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed