फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bithoor mahotsav start from 20th december

कानपुर में शुरू होने वाला है 'ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव', जानें क्या होगा खास

Wed, 29 Nov 2017 02:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Nov 2017 02:42 PM IST
सार

- 24 तक चलेगा, देश-प्रदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी बिठूर महोत्सव कराने की घोषणा

विज्ञापन
bithoor mahotsav start from 20th december
बिठूर महोत्सव

विस्तार

ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव की शुरुआत 20 दिसंबर से होगी। यह 24 दिसंबर तक चलेगा। इसकी थीम 1857 की क्रांति, शौर्य एवं गंगा संस्कृति होगी। महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आ सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए कानपुर जिला प्रशासन ने बिठूर महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर ली है। मंगलवार को कमिश्नर कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त पीके महान्ति ने पांच दिवसीय महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी, विंटेज कार रैली और फूड मेला आदि कार्यक्रम भी जोड़े गए हैं। उन्होंने समन्वयक नीरज श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि बिठूर महोत्सव को राष्ट्रीय कैलेंडर में लाने के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में तत्काल प्रस्ताव भिजवाएं। 
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने महोत्सव के संपूर्ण आयोजन का कार्यभार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय चौहान को सौंपा। साथ ही बिठूर टाउन एरिया के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया किया कि वह घाटों और बिठूर परिक्षेत्र की सफाई पर विशेष ध्यान दें। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बिठूर महोत्सव को गंगा मिशन से जोड़ने का सुझाव दिया। बैठक में आईजी आलोक सिंह, एसएसपी अखिलेश कुमार, केडीए उपाध्यक्ष के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ अरुण कुमार, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, एसपी (वेस्ट) गौरव ग्रोवर, एसपी (ट्रैफिक) सुशील कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिठूर महोत्सव के कार्यक्रमों का कैलेंडर
- बिठूर के नानाराव स्मारक प्रांगण में 20 से 24 दिसंबर तक विकास प्रदर्शनी, 1857 क्रांति की यात्रा प्रदर्शनी, शिल्प हाट-मेला व प्रतिदिन गंगा आरती होगी।
- 20 दिसंबर को नानाराव स्मारक प्रांगण में मुंबई से आए शेखर सेन संगीतमय एकल नाट्य प्रस्तुति देंगे।
- 21 दिसंबर को उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र, इलाहाबाद की ओर से नानाराव पार्क, बिठूर में लोककला गतका (पंजाब की मार्शल आर्ट्स) का प्रदर्शन होगा। इसके बाद मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पोडवाल की ओर से भजन संध्या आयोजित होगी।
- 22 दिसंबर को स्वराज संस्थान, भोपाल द्वारा नानाराव पार्क , बिठूर में क्रांतिकारियों पर आधारित नाटक वीर वीरांगना प्रस्तुत किया जाएगा।
- नानाराव पार्क में 23 दिसंबर को सांस्कृतिक केंद्र, इलाहाबाद की ओर से गोटीपुआ (उड़ीसा की मार्शल आर्ट्स) की प्रस्तुति होगी। इसके बाद हरिहरन व अन्य कलाकार गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे। 

- नानाराव पार्क में 24 दिसंबर को सांस्कृतिक केंद्र की ओर से लोककला पाई-डंडा (उत्तर प्रदेश) और इसके बाद तबला एवं ड्रम की जुगलबंदी की प्रस्तुति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed