फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bitch brutally murdered, Tied with a rope, beaten with a stick, then the dead body was thrown in the railway g

कुतिया की बेरहमी से हत्या: रस्सी से बांधकर डंडे से पीटा, फिर शव रेलवे ग्राउंड में फेंका, जानें क्या थी वजह

Thu, 10 Aug 2023 06:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Aug 2023 06:21 PM IST
सार

Kanpur Crime: पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के घर पर एक बिल्ली और उसके बच्चे रहते थे। कुतिया ने एक बच्चे को खा लिया और इसी बात से नाराज होकर मुन्ना ने कुतिया को मार डाला।

 

विज्ञापन
Bitch brutally murdered, Tied with a rope, beaten with a stick, then the dead body was thrown in the railway g
सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर थाना क्षेत्र की जूही लाला कॉलोनी में पालतू बिल्ली के बच्चे को खा जाने से नाराज युवक ने कुतिया को रस्सी से बांधकर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव बोरे में भरकर रेलवे ग्राउंड में फेंक दिया। टहलने पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

हालांकि सात साल से कम सजा के प्रावधान के चलते उसे नोटिस तामील कराकर थाने से भेज दिया गया। लाल कालोनी निवासी रानी देवी ने बताया कि वह घर के बाहर रहने वाली एक कुतिया को रोटी-पानी देकर पाल रही थी। बुधवार दोपहर असद अहमद उर्फ मुन्ना ने उस कुतिया को रस्सी से बांधा और फिर डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो बोरे में कुतिया का शव बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह राघव ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के घर पर एक बिल्ली और उसके बच्चे रहते थे। कुतिया ने एक बच्चे को खा लिया और इसी बात से नाराज होकर मुन्ना ने कुतिया को मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed