{"_id":"62c1dad13c9c7616e921902d","slug":"birth-of-a-child-with-four-hands-and-four-legs-in-hardoi-people-told-the-incarnation-of-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: हरदोई में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म, लोगों ने बताया भगवान का अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: हरदोई में चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म, लोगों ने बताया भगवान का अवतार
Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:15 PM IST
सार
हरदोई जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहाबाद सीएचसी में ऐसे एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। इस बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।
विज्ञापन
चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद सीएचसी में शनिवार की देर रात एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। नार्मल डिलीवरी में शनिवार देर रात बच्चे का जन्म हुआ था। दोनों ही जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
शाहाबाद के ग्राम मंगलीपुर की निवासी करीना पत्नी संजय को प्रसव पीड़ा होने पर शाहबाद सीएचसी पर भर्ती करवाया गया था। देर शाम करीना ने इस बच्चे को जन्म दिया। शाहबाद सीएससी की स्टाफ नर्स रीमा देवी करीना की देखभाल कर रही थी।
विज्ञापन
प्रसव के दौरान करीना ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया, जिसको देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत करीना के घर वालों को दी। घरवालों ने जब बच्ची को देखा तो उनको यकीन नहीं हुआ और वो लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
वहीं, चार हाथ-पैर वाले बच्चे की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कोई इस बच्ची को भगवान का अवतार बता रहा है, तो कोई देवी के अवतार के रूप में कुदरत का करिश्मा कह रहा है।