फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Birds seen through binoculars in Maghai Lake, children made pictures

Kanpur News: मघई झील में दूरबीन से देखे पक्षी, बच्चों ने बनाए चित्र

Sat, 03 Feb 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Birds seen through binoculars in Maghai Lake, children made pictures
कानपुर देहात। औनहा स्थित मघई झील में शुक्रवार को विश्व वेटलैंड्स दिवस पर डीएम संग अन्य अफसरों ने दूरबीन से पक्षी देखे। यहां वन चेतना केंद्र में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वेटलैंड्स संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

रसूलाबाद के औनहा स्थित मघई झील को एक जिला एक स्थल के तौर पर चुना गया है। यहां नजदीक ही वन चेतना केंद्र है। शुक्रवार को विश्व वेटलैंड्स दिवस पर वन विभाग की ओर से कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि डीएम आलोक सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्हाेंने अन्य अफसरों संग मघई झील का भ्रमण किया। दूरबीन से पक्षियों का कलरव देखा। कैमरे से कई फोटो भी लीं। डीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि जिले के इस सबसे बड़े वेट लैंड को संरक्षित एवं संवर्धन करने के लिए वन विभाग के साथ मिलकर काम करें। यहां सूचना बैनर आदि लगाए जाएं। इसके बाद वापस वन चेतना केंद्र आकर डीएम ने छात्र-छात्राओं व मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। बारिश का पानी झील व तालाब में सहेजा जाता है। ये हमारे प्राकृतिक जल संग्रहण क्षेत्र हैं। इनके संरक्षण का दायित्व सबका है। यहां छात्र-छात्राओं ने चित्रकला में बनाए चित्र का प्रदर्शन किया। डीएम ने सभी को प्रमाण पत्र दिए। फोटो प्रदर्शनी देखी। डीएफओ एके द्विवेदी ने बताया कि पूरे विश्व में वैटलैंड्स के संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। इसी को लेकर यहां कार्यक्रम मनाया जा रहा है। बाद में छात्र-छात्राओं ने बर्ड फेस्टिवल के तहत मघई झील का भ्रमण पर पक्षी देखे और उनकी आदतें जानीं। वन अफसरों ने छात्र-छात्राओं को पक्षियों के नाम व उनके रहने और भोजन आदि की जानकारी दी। यहां उप प्रभागीय अधिकारी अमित सिंह, संचालक नवीन दीक्षित, अर्चना मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed