फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bird flu: Zoo will remain closed for one more week, samples of four more lions sent

Bird flu: एक सप्ताह और बंद रहेगा चिड़ियाघर, चार शेरों के और भेजे सैंपल

Tue, 27 May 2025 11:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 May 2025 11:01 AM IST
सार

Kanpur News: चिड़ियाघर में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में चिड़ियाघर को एक सप्ताह और बंद करने का निर्णय लिया गया है। पोल्ट्री फाम के 292 पक्षियों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

विज्ञापन
Bird flu: Zoo will remain closed for one more week, samples of four more lions sent
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो सप्ताह पहले राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए चिड़ियाघर वन्यजीवों के सैंपल की रिपोर्ट न आने पर चिड़ियाघर प्रशासन ने चिड़ियाघर को एक सप्ताह और बंद रखने का निर्णय लिया है। चार बब्बर शेरों के भोजन कम होने के कारण संक्रमण के शक पर उनका सैंपल लेकर जांच को भोपाल भेजा गया। वहीं, पशुपालन विभाग द्वारा पोल्ट्री फार्म से लिए गए 428 मुर्गा-मुर्गियों के सैंपल में से 292 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


गोरखपुर चिड़ियाघर से कानपुर लाए गए बब्बर शेर पटौदी और मोर की बर्ड फ्लू से मौत के बाद से चिड़ियाघर में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। चिड़ियाघर में ब्राह्मी बतख की माैत होने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। बतख के साथ दो बाघिन और अन्य पक्षियों के सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट नहीं आई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी मिट्टी व पानी के नमूने जांच के लिए ले गई है। वहीं, केंद्रीय टीम द्वारा चिड़ियाघर के वन्यजीवों का सैंपल भोपाल और बरेली लैब जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


अभी तक एक भी रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण चिड़ियाघर प्रशासन ने चिड़ियाघर को दो जून तक बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, अब शेर (नन्दिनी, उमा, शंकर, असम) के खाना कम खाने के कारण सोमवार को उनका फिर से सैंपल लिया गया है। निदेशक श्रद्धा यादव ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही संक्रमण से मुक्त समझा जाता है। वन्यजीवों के भेजे गए सैंपलों की एक भी रिपोर्ट नहीं आई है इसलिए चिड़ियाघर एक सप्ताह और बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पक्षियों की मौत नहीं
आरवीआरआई बरेली में जांच के लिए दो सप्ताह से पोल्ट्री फार्मों के मुर्गा-मुर्गियों का सैंपल भेजा जा रहा था। अभी तक 428 पक्षियों का सैंपल भेजा जा चुका है, जिसमें 292 पक्षियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष पक्षियों की रिपोर्ट भी जल्द आएगी। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. आइडीएन चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को बरेली से शहरी क्षेत्र के 78 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 214 नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कहीं पर भी पक्षियों की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed