{"_id":"69cae2242d20e6c4dd03c87d","slug":"bilhaur-crowned-overall-champion-at-pm-shri-sports-festival-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144444-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएम श्री खेल महोत्सव में बिल्हौर ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएम श्री खेल महोत्सव में बिल्हौर ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
पीएम श्री खेल महोत्सव में पदक जीतने वाले खिलाड़ी व आयोजक।
- फोटो : संगठन
कानपुर। रतनलाल शर्मा स्टेडियम में आयोजित पीएम श्री विद्यालयों के खेल महोत्सव में जनपद के 23 स्कूलों के 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राइमरी, कंपोजिट और जूनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में कुल प्रदर्शन के आधार पर बिल्हौर ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। बिधनू उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ककवन की प्रियंका, 100 मीटर में घाटमपुर की पूनम और 200 मीटर में बिल्हौर की नैना ने जीत दर्ज की। कबड्डी और पोस्टर प्रतियोगिता में बिल्हौर अव्वल रहा। भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कल्याणपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। योगासन में ककवन शीर्ष पर रहा। ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और बैटमिंटन में बिधनू की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में बिल्हौर विजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैटमिंटन और टेबल टेनिस में बिधनू ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 50 मीटर दौड़ में बिल्हौर के युवान, 100 मीटर में शिवराजपुर के देवर्षि और 200 मीटर में बिल्हौर के कृष्णा प्रथम रहे। 4 गुणा 100 मीटर रिले में कल्याणपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ वित्त व लेखाधिकारी शिशिर जायसवाल ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुनील द्विवेदी ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन विकास तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला समन्वयक अनिरुद्ध सिंह, एसआरजी राजेश यादव, संजय तिवारी, अभिलाष, विमल गुप्ता, सुरेश गौड़, शालिनी, रीता, पूनम दीक्षित, क्षमा शुक्ला और रिनिका गुप्ता समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।