फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru scandal, NSA fired on Vikas Dubey's nephew, bullets were fired from semi-automatic gun

बिकरू कांड: विकास दुबे के भांजे पर लगा एनएसए, सेमी ऑटोमैटिक गन से बरसाई थीं गोलियां

Thu, 29 Sep 2022 08:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

गैंगस्टर विकास दुबे के भांजे पर भी एनएसए लगाया गया है। इस वारदात में भांजे शिव तिवारी की मुख्य भूमिका थी। बिकरू कांड के छह आरोपियों पर अब तक एनएसए लग चुका है। 

विज्ञापन
Bikru scandal, NSA fired on Vikas Dubey's nephew, bullets were fired from semi-automatic gun
बिकरू कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिकरू कांड में शामिल विकास दुबे के भांजे शिव तिवारी उर्फ आशुतोष पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया। कुछ समय पहले ही पुलिस ने एनएसए की संतुति कर फाइल डीएम को भेजी थी। गुरुवार को डीएम ने फाइल पर मुहर लगा दी। बिकरू कांड में अब तक छह आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन

बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 की रात पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। विकास व उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ व एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। विकास दुबे समेत छह  बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। चार महिलाओं समेत 44 आरोपी जेल में बंद है।

विज्ञापन

एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों में शिव तिवारी भी शामिल है। उस पर एनएसए लगाया गया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। शिव तिवारी का इलाके में खौफ है। आज भी लोग दहशत में है। अगर वह जेल से छूटा तो फिर से ऐसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसी आधार पर एनएसए लगाने की संतुति की थी।

वारदात में थी मुख्य भूमिका
वारदात में दो सेमी ऑटोमैटिक राइफल का इस्तेमाल किया गया था। एक विकास के पास थी। जो उसके भाई दीपक दुबे के नाम पर थी। वहीं दूसरी राइफल शिव तिवारी की थी। इससे एक बार में तीस राउंड फायर होता है। जिन पुलिसकर्मियों की हत्या की गई थी, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि गोलियां इन्हीं राइफलों से मारी गई थी। विकास के साथ शिव की भूमिका वारदात में मुख्य थी।

विज्ञापन

अब तक इन पर लगा चुका है एनएसए
पुलिस ने सबसे पहले आरोपी शिवम दलाल पर एनएसए लगाया था। उसके बाद जय बाजपेई, रमेश चंद्र, प्रशांत, बल्लू मुसलमान एनएसए लगाया। वहीं अब शिव तिवारी पर इसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed