फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru Case: Rekha application for acquittal rejected

बिकरू कांड: अब आरोपी रेखा को आरोप मुक्त करने की अर्जी खारिज, रिचा दुबे को दी गई हाजिरी माफी

Sat, 19 Nov 2022 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bikru Case: Rekha application for acquittal rejected
रिचा दुबे और विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिकरू कांड के मुख्य मामले में आरोपी रेखा अग्निहोत्री की ओर से दी गई आरोप मुक्त करने की अर्जी को शनिवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके साथ ही आरोप निर्धारण करने के लिए सभी आरोपियों को तलब करते हुए सुनवाई की तिथि तीन दिसंबर तय की है।

विज्ञापन


बिकरू कांड के बाद चौबेपुर पुलिस ने 45-50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट चंद्रमणि मिश्रा की अदालत में चल रही है। मामले में आरोपियों पर आरोप तय होने है। वहीं, शनिवार को मामले में आरोपी रेखा अग्निहोत्री की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने आरोप मुक्त करने की अर्जी अदालत में पेश की।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान तर्क रखे कि रेखा मामले में नामजद आरोपी नहीं है। वह विकास के घर पर दस साल से नौकरानी थी। उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। उसे मामले में पुलिस ने निर्दोष फंसा दिया है। वहीं, अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता शशिभूषण सिंह ने बचाव पक्ष का विरोध करते हुए तर्क रखा कि आरोपी ने स्वयं स्वीकार किया है कि वह विकास दुबे के घर पर 10-12 साल से रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दबिश देने गई पुलिस टीम में शामिल दरोगा अजहर इशरत ने अपने बयानों में भी कहा है कि घटना के समय पुलिस को देखकर रेखा जोर-जोर से चिल्ला रही थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रेखा की अर्जी खारिज कर दी। सहायक शासकीय अधिवक्ता शशि भूषण सिंह चौहान ने बताया कि अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि तय की है।

रिचा दुबे को दी गई हाजिरी माफी
विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे दूसरे की आईडी से लिए सिम का प्रयोग करने के मामले में शनिवार को अदालत नहीं पहुंची। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट चंद्रमणि मिश्रा की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार को रिचा दुबे के नहीं आने से हाजिरी माफीनामा अदालत में प्रस्तुत किया गया है। अब सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि अदालत ने तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed