फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru Case: Notice issued to sub-registrar on sending incomplete verification report of Khushi bail forms

बिकरु कांड: खुशी के जमानत प्रपत्रों के अपूर्ण सत्यापन रिपोर्ट भेजने पर सब रजिस्ट्रार को नोटिस जारी

Sat, 21 Jan 2023 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jan 2023 11:56 AM IST
सार

खुशी दुबे पर दूसरे की आईडी से लिए गए सिम के उपयोग करने के मामले में बचाव पक्ष ने शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड के सामने दोनों जमानती पेश कर दिए। इसके बाद बोर्ड ने खुशी की रिहाई का परवाना माती जिला कारागार भेज दिया, लेकिन मुख्य मामले में जमानत प्रपत्रों के सत्यापन की कार्रवाई पूरी न होने के चलते शुक्रवार को खुशी की रिहाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Bikru Case: Notice issued to sub-registrar on sending incomplete verification report of Khushi bail forms
खुशी दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड की आरोपी खुशी के जमानत के प्रपत्र की शुक्रवार को रजिस्ट्रार कार्यालय से सत्यापन रिपोर्ट अपूर्ण आने पर अदालत ने  सब रजिस्ट्रार जोन-चार को नोटिस जारी कर 23 जनवरी को स्पष्ट आख्या के साथ तलब किया है। चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी।

विज्ञापन


घटना में बिल्हौर सर्किल के तत्कालीन सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल भी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती के मुख्य मामले के साथ ही फर्जी दस्तावेज लगा सिम लेने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले में  सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी खुशी की जमानत मंजूर की थी। बचाव पक्ष ने जमानत आदेश के साथ ही जमानत के प्रपत्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 पॉक्सो शैलेंद्र कुमार वर्मा की अदालत में दाखिल दखिल किए थे। अदालत से जमानत प्रपत्रों को रजिस्टर्ड डाक से पनकी व नौबस्ता थाने में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जमानती की मलियत तस्दीक करने के लिए यूको बैंक शाखा आर्मापुर व रजिस्ट्रार कार्यालय कानपुर नगर को भेजा गया था। बैंक के साथ ही नौबस्ता व पनकी थाना से जमानत सत्यापन रिपोर्ट अदालत में आ चुकी है। रजिस्ट्रार कार्यालय से सत्यापन रिपोर्ट आना शेष था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत ने बताया कि शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार जोन-चार  कार्यालय से जो सत्यापन रिपोर्ट आई है वह अपूर्ण है। रिपोर्ट में रजिस्ट्री की तस्दीक की है, लेकिन मालियत स्पष्ट नहीं की गई है। इस पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करते हुए सब रजिस्ट्रार को 23 जनवरी को अदालत में स्पष्ट आख्या के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।

किशोर न्याय बोर्ड से भेजा गया खुशी की रिहाई परवाना
खुशी दुबे पर दूसरे की आईडी से लिए गए सिम के उपयोग करने के मामले में बचाव पक्ष ने शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड के सामने दोनों जमानती पेश कर दिए। इसके बाद बोर्ड ने खुशी की रिहाई का परवाना माती जिला कारागार भेज दिया, लेकिन मुख्य मामले में जमानत प्रपत्रों के सत्यापन की कार्रवाई पूरी न होने के चलते शुक्रवार को खुशी की रिहाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत ने बताया कि दोनों जमानती की तस्दीक करते हुए बोर्ड से खुशी का रिहाई परवाना जेल भेज दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे माती जेल में खुशी से मुलाकात की। इस दौरान उसका हालचाल लेने के साथ ही अदालत की कार्यवाही के बारे में खुशी को बताया। खुशी ने रोते हुए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed