{"_id":"61e320d43b8dc251f05779d5","slug":"bikes-collided-in-illegal-cut-woman-was-trampled-by-truck-akbarpur-news-knp675547091","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कट में बाइकें टकराईं, महिला को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कट में बाइकें टकराईं, महिला को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के सामने शनिवार दोपहर अवैध कट से निकल रही बाइक सामने से दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक पर बैठी महिला हाईवे पर जा गिरी। तेज रफ्तार ट्रक महिला को कुचलता हुआ निकल गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा है।
खोजाफूल गांव के रामगोपाल की पत्नी शकुंतला (55) दामाद के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। गांव के पास ही हाईवे के अवैध कट से बाइक निकलने के दौरान सामने से दूसरी बाइक आकर टकरा गई। इससे शकुंतला उछल कर हाईवे पर गिरीं। उन्हें तेज रफ्तार ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार राज व दूसरी में बाइक में सवार जालौन जिले के मुरलीपुर निवासी पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
वहां डॉ. पूजा गोयल ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।