फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike skids after car overtakes, wife dies, husband injured

Kanpur News: कार के ओवरटेक करने से फिसली बाइक, पत्नी की मौत, पति घायल

Sat, 03 Oct 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike skids after car overtakes, wife dies, husband injured
झींझक (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के लौवा की मड़ैया गांव के पास शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार कार के क्रॉस करने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से औरैया निवासी दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के सुभानपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब वह बाइक से पत्नी राममूर्ति (45) के साथ कंचौसी झींझक नहर मार्ग से होते हुए लक्ष्मणपुर रूरा स्थित रिश्तेदारी के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। लौवा की मड़ैया गांव के पास सामने से तेज रफ्तार कार के क्रॉस करने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको सीएचसी झींझक ले आई। यहां डॉ. शिरोमणि सिंह ने राममूर्ति को मृत घोषित कर दिया। मंगलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजन को देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed