{"_id":"67880d87595f4ff5d00f2969","slug":"bike-riding-wife-dies-husband-and-sister-in-law-injured-in-collision-with-dumper-kanpur-news-c-220-1-akb1007-121723-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति व ननद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति व ननद घायल
Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। सिकंदरा-मंगलपुर मार्ग पर सबलपुर मोड़ के पास बुधवार देर शाम को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति व ननद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली निवासी नीलेश (24) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी छह माह पहले औरैया निवासी कंचन (22) के साथ हुई थी। बुधवार सुबह वह दिल्ली से घर लौटा था। दोपहर में पत्नी कंचन व बहन सीमा (13) के साथ बाइक से मंगलपुर बाजार करने गया था। वहां से घर लौटने के दौरान पौने छह बजे के करीब सबलपुर मोड़ पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उनको टक्कर मार दी। इससे पत्नी कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह व बहन सीमा घायल हो गई।
हादसा करने के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी ले गई। अनहोनी की जानकारी पर ससुर रविंद्र, सास ऊषा, जेठ शिवम व मोनू रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि हादसा कर भागे डंपर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।