हमीरपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दो अन्य घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
राठ में उरई मार्ग के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ में उरई मार्ग पर सब्जी मंडी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। उसके साथ बैठे दो चचेरे भाई घायल हुए हैं। मृतक बहन की ससुराल से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, खिरिया गांव निवासी रोहित कुमार (19) की बहन पूनम की इटायल गांव में ससुराल है। गुरुवार को पूनम के चचेरे देवर की बरात जानी है। बुधवार शाम को रोहित चचेरे भाइयों हरेंद्र कुमार (19) और मोहित कुमार (21) के साथ मायने में शामिल होने इटायल गांव गए थे।
गुरुवार सुबह पांच बजे तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। उरई रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हरेंद्र व मोहित को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बता दें कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। मृतक कस्बे के एक महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता हरसहाय मजदूरी करते हैं। तीन भाइयों मोहित व सोहित में मृतक रोहित सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।