{"_id":"62cfe42fac956e1cbf141b1d","slug":"bike-riding-mason-dies-due-to-pickup-in-hardoi-police-sent-body-for-post-mortem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 14 Jul 2022 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 14 Jul 2022 03:10 PM IST
सार
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के वक्त राजमिस्त्री ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर भदहा गांव के पास पिकअप ने बाइक सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा निवासी बबलू (35) राजमिस्त्री था। बुधवार की देर रात वह प्रतापनगर बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर भदहा गांव के पास पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। बाइक चला रहा बबलू हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
Trending Videos
बबलू के परिवार में पत्नी चांदनी के अलावा दो बेटी एक बेटा है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेनीगंज कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।