फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding mason dies due to pickup in Hardoi, police sent body for post-mortem

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 14 Jul 2022 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Jul 2022 03:10 PM IST
सार

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के वक्त राजमिस्त्री ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Bike riding mason dies due to pickup in Hardoi, police sent body for post-mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर भदहा गांव के पास पिकअप ने बाइक सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा निवासी बबलू (35) राजमिस्त्री था। बुधवार की देर रात वह प्रतापनगर बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर भदहा गांव के पास पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। बाइक चला रहा बबलू हेलमेट नहीं लगाए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू के परिवार में पत्नी चांदनी के अलावा दो बेटी एक बेटा है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेनीगंज कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed