{"_id":"5faff0d2b7103174ac401ac3","slug":"bike-riding-brothers-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार भाइयों की दुर्घटना में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार भाइयों की दुर्घटना में हुई मौत
Sat, 14 Nov 2020 08:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Nov 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले के भरथना में दिवाली पर राजस्थान के धौलपुर से हरदोई घर जा रहे दो सगे भाइयों की भरथना-बिधूना मार्ग पर अन्हैया नदी पुल के पास हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भरथना-बिधूना मार्ग पर अन्हैया नदी पुल के समीप शुक्रवार को रात करीब 10 बजे इटावा की तरफ से बिधूना की तरफ जा रही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार जनपद हरदोई के थाना माधोगंज के इकसई निवासी सरवन (27) व उसके भाई संजीव (23) पुत्र राम सागर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
एम्बुलेंस से उपचार के लिए उन्हें सीएचसी भरथना भेजा गया, वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित दिया। थाना पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मृतक सगे भाई थे। दोनों राजस्थान के धौलपुर में स्थित एक लेदर फैक्ट्री में काम करते थे। दीपावली के चलते दोनों भाई वहां से बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। घटना की परिजनों को सूचना दे दी गई है।