{"_id":"6a1600195716418c86009e31","slug":"bike-riders-snatched-cash-and-mobile-phones-from-three-people-including-an-ice-cream-vendor-kanpur-news-c-220-1-akb1007-143287-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक सवारों ने आइसक्रीम विक्रेता सहित तीन से छीनी नकदी व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक सवारों ने आइसक्रीम विक्रेता सहित तीन से छीनी नकदी व मोबाइल
Wed, 27 May 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 27 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के गढ़ेवा-इंजुआ रामपुर अंडरपास के बीच एक किलोमीटर की दूरी में मंगलवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने आइसक्रीम विक्रेता सहित तीन लोगों से मोबाइल व नकदी छीन ली। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
रूरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी वीरू कश्यप ने मंगलवार दोपहर तीन बजे 112 पर पुलिस को सूचना दी। बताया कि वह ई-रिक्शा से फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता है। मंगलवार दोपहर को वह इंजुआरामपुर में आइसक्रीम बेचकर गढ़ेवा की ओर जा रहा था। सूनसान स्थान पर पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोक कर उसका मोबाइल व आइसक्रीम बिक्री के रुपये छीन लिए। इसके बाद बदमाश भटौली की ओर भाग गए। उसने राहगीर से मोबाइल लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, गढ़ेवा निवासी सूर्यांश ने पुलिस को बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। मंगलवार दोपहर को वह रूरा से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। इंजुआरामपुर अंडरपास से कुछ दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोक
कर उसका मोबाइल छीन लिया। वहीं इंजुआ रामपुर निवासी दुर्गेश ने बताया कि बदमाश उसका भी मोबाइल छीन कर भागे हैं। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई थाना पुलिस व एसओजी टीम ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों का पीछा कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि भटौली-सराय गढ़ेवा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को लूट की वारदात से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना को लेकर दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।