फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider went out of control and fell on the road, died, was returning from Mundan Sanskar

Fatehpur: बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा...मौत, मुंडन संस्कार से लौट रहा था वापस, परिजनों में मातम

Sat, 16 Mar 2024 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Mar 2024 10:19 AM IST
सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bike rider went out of control and fell on the road, died, was returning from Mundan Sanskar
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया। सिर फटने से युवक की मौत हो गई। युवक मुंडन संस्कार कार्यक्रम से रात को लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के मुसईपुर मजरे रामपुर थरियांव निवासी राजेश लोधी(40) पुत्र राम विलाश देर शाम घर से थाना क्षेत्र के मलाव निवासी अतर के यहां मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात करीब 11 बजे वहां से बाइक से घर के लिए लौट रहा था।
विज्ञापन

मलावा-थरियांव मार्ग पर शिवपुर के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। रात में कुछ स्थानीय लोगों ने देखा लेकिन शराबी समझ किसी ने सूचना नहीं दी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करा परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौत की सूचना मिलते हि पत्नी सुधा देवी माँ मैना देवी भाई रितेश बेटा ऋषभ और सोम का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed