फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider lost his life in a road accident

हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दोस्तों की जान गई, हेलमेट के हुए टुकड़े

Wed, 26 Aug 2020 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider lost his life in a road accident
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक व मौके पर टूटा पड़ा हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पचकोहरा तिराहे के पास मंगलवार देर शाम वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक का हेलमेट टूट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवटापुर निवासी हरिश्चंद्र (33) पुत्र विक्रम मंगलवार को गांव निवासी दोस्त लालाराम (35) पुत्र तिलकराम के साथ बाइक से सुरसा के हथियाई निवासी बहन राजकुमारी के घर गया था। देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पचकोहरा तिराहे के पास वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान हेलमेट टूटने से बाइक चला रहे हरिश्चंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को घटना जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल लालाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हरिश्चंद्र खेती करता था। उसके दो बेटे व चार बेटियां हैं। लालाराम के परिजनों ने बताया कि वह भी खेती करता था, उसके एक बेटा व दो बेटियां हैं।


बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed