फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider fell into the well due to lack of railing and died accident happened while returning home

Etawah: रेलिंग न होने से बंबा में गिरा बाइक सवार…मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 18 Jan 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jan 2025 11:15 AM IST
सार

Etawah News: बसरेहर कस्बे में रेलिंग न होने से बाइक सवार बंबा में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Bike rider fell into the well due to lack of railing and died accident happened while returning home
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर कस्बे में कुम्हावर बंबा की पुलिया पर रेलिंग न होने से शुक्रवार रात शहर से गांव लौट रहा युवक बाइक समेत बंबा में गिर गया। रातभर बंबा में पड़े रहने की वजह से युवक की मौत हो गई। सुबह बंबा के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र की परासना ग्राम पंचायत के संतोषपुर गांव निवासी सौरभ कुमार (31) शुक्रवार रात शहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में कुम्हावर बंबा पर कोई बाउंड्री या रेलिंग नहीं होने से बाइक अनियंत्रित होकर बाइक समेत लगभग आठ फीट नीचे बंबा में गिर गया। इस दौरान उसके सिर में भी चोट लग गई।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रातभर पानी में पड़ा रहने की वजह से उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष समित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। बंबे पड़ी बाइक को भी निकाल लिया गया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed