{"_id":"61b6509398646918c077aad0","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-two-injured-admitted-to-chc-akbarpur-news-knp669209888","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
झींझक। रूरा-झींझक रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का उपचार हो रहा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
अकारू गांव निवासी आलोक उर्फ नन्हे सविता रविवार देर शाम बाइक से भतीजे रामू व गांव के राम प्रकाश को लेकर झींझक आ रहा था। खम्हैला गांव के सामने पहुंचने पर झींझक से रूरा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे अकारू गांव निवासी सत्येंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई। तीनों को एंबुलेंस से झींझक सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने आलोक उर्फ नन्हे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं राम प्रकाश व रामू सविता का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर गौरव पॉल ने बताया कि आलोक की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी झींझक देव नारायण ने बताया कि चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। जानकारी पाकर मृतक का भाई लालू व अन्य परिजन आ गए हैं। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी