{"_id":"60e35e8d8ebc3ebc8606b428","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-akbarpur-news-knp6384918158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
रसूलाबाद। बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने औरैया जा रहे बाइक सवार युवक को उसरी माइनर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
मंगलपुर के दत्तपुर गांव निवासी शिशुपाल संखवार (31) सोमवार को बाइक से औरैया के झब्बा पुरवा याकूबपुर निवासी ममेरी बहन विजयलक्ष्मी के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रसूलाबाद बेला रोड पर उसनी माइनर के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा।
इस दौरान वहां से निकल रहे एसआई आरपी सिंह कार से उसे सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉ. आशीष मिश्र ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के जेब में मिले मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है। चालक फरार है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।