फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider dies after colliding with truck

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with truck
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर यमुना पुल से पहले जाम में फंसे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के थाना असाेहा क्षेत्र के शिवसिंह खेड़ा निवासी रविंद्र और भोगनीपुर के करियापुर निवासी देवी प्रसाद (25) पुत्र मैकूलाल शनिवार को यमुना पुल पर जाम लगने के कारण ट्रक किनारे खड़ा करके चले गए। जाम खुलने पर देवी प्रसाद बाइक से साथी रविंद्र को ट्रक पर छोड़ने जा रहा था। पुल के पास निकलते समय एक दूसरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल रविंद्र को डाॅ. आरती सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि देवी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पहुंची पत्नी किरन व अन्य परिजन बिलखते रहे। अमरौधा चौकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि देवी प्रसाद ट्रक चालक था। हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed