{"_id":"5fd4c1e20f965f35206dfe5a","slug":"bike-rider-died-in-accident-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: हादसे में बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौत, नैमिष स्टेशन के पास सिग्नल फिटिंग करने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: हादसे में बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौत, नैमिष स्टेशन के पास सिग्नल फिटिंग करने गया था
Sat, 12 Dec 2020 06:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में सीतापुर के नैमिष से बाइक से बालामऊ स्टेशन वापस आते रेलवे कर्मी की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठवां निवासी रहूफ (55) बालामऊ जंक्शन पर सिग्नल फिटर था। शुक्रवार को वह नैमिष स्टेशन के पास काम करने गया था।
शनिवार दोपहर वह बाइक से बालामऊ वापस जा रहा था। रास्ते में बघौली प्रताप नगर मार्ग पर बरौली गांव से कुछ दूर पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रहूफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजन उसे घर ले आए और लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके एक बेटा व एक बेटी है। बेटे नजीम ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोतवाल हंसमती ने बताया कि रेलवे बालामऊ से मेमो प्राप्त हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।