फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider beaten on road and then taken hostage

यूपी: बाइक सवार को सड़क पर पीटा, बंधक बनाकर ले गए, वीडियो वायरल हुआ तब नींद से जागी पुलिस

Mon, 29 Jun 2020 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider beaten on road and then taken hostage
बाइक सवार को पीटने और बंधक बनाने का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के लालगेट पर एक बाइकसवार युवक को पीटकर बंधक बनाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके कुछ ही देर बाद दबंग का पिता पीड़ित युवक को लेकर कोतवाली पहुंच गया। किसी पक्ष से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दो युवकों पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लिंजीगंज निवासी वैभव गुप्ता सोमवार सुबह सात बजे बाइक से लालगेट पर जा रहा था। उसी समय कुछ मोहल्ला खटकपुरा के कुछ दबंगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट कर दी। वैभव के हाथ पीछे बांधकर पीटते हुए मोहल्ला खटकपुरा के मकान में ले गए।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही वैभव के आठ-दस साथी खटकपुरा पहुंच गए। उन्होंने वैभव को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच दबंग वैभव को दूसरे मकान में लेकर चले गए। कुछ ही देर में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दौड़ी पुलिस ने खटकपुरा से वसीम को हिरासत में ले लिया। कुछ ही देर बाद वसीम के पिता वैभव को कोतवाली लेकर पहुंच गए।  कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामला युवती को ले जाने का था मगर किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मारपीट हुई है। इसलिए एक पक्ष के वसीम और दूसरे पक्ष से वैभव के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed