{"_id":"5d3b20ec8ebc3e6ce559c437","slug":"bike-hit-in-rajdhandi-express-s-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से प्रयागराज जा रही राजधानी एक्सप्रेस से टकराया बाइक सवार बाल बाल बचा, बाइक के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से प्रयागराज जा रही राजधानी एक्सप्रेस से टकराया बाइक सवार बाल बाल बचा, बाइक के उड़े परखच्चे
Fri, 26 Jul 2019 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस से औंग स्टेशन के रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार रात एक बाइक टकरा गई। बाइक की टंकी फट गई। बाइक चला रहा युवक दूर गिरने से घायल हो गया।
आरपीएफ कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बाइक को केबिन के पास खड़ी कर दिया। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। हालांकि हादसे से ट्रेन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। औंग कस्बा से सकूराबाद मार्ग पर 65 नंबर रेलवे क्रासिंग है।
गुरुवार को किशुनीखेड़ा गांव निवासी पंकज रात करीब 11 बजे बाइक से कस्बा लौट रहा था। बंद रेलवे क्रासिंग से बाइक निकाल रहा था, तभी कानपुर की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन के सेफ्टी गॉर्ड से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
छिटक कर दूर गिरने से पंकज घायल हो गया। पंकज गांव में रहकर गल्ला खरीद का काम करता है। पंकज के परिजन मौके पर पहुंचे और कानपुर ले गए। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामला सामने आता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा, अभी उनके संज्ञान में नहीं है।