फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike driver death due to shortcut

शॉर्टकट के चक्कर में बाइक चालक की मौत, 4 घंटे जाम रहा हाईवे, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

Mon, 08 Oct 2018 09:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
Bike driver death due to shortcut
हाईवे पर कई किमी तक जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में शॉर्टकट के चक्कर में तोड़े गए डिवाइडर से बाइक निकाल रहे दो युवक तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गए। बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैक्ट्री श्रमिकों ने पीछाकर डीसीएम को रोक लिया। इन्होंने चालक से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने लोगों की मदद से हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। दही चौकी इंचार्ज ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सभी उच्चाधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन



इस पर एसडीएम, तहसीलदार, सीओ कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने दो बार शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शव उतारकर सड़क पर रख दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने मृतक आश्रितों को किसान व सड़क दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चार घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। लखनऊ और कानपुर की ओर करीब 12 किमी लंबा जाम लगने से मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के पिता ने डीसीएम नंबर के आधार पर तहरीर दी है।
विज्ञापन



 

काफी कोशिशों के बाद भी घर वाले जाम खोलने को तैयार नहीं हुए

Bike driver death due to shortcut
हाईवे पर कई किमी तक जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली के गांव मुकुंदखेड़ा निवासी विजय कुमार (32) पुत्र बुद्धीलाल अपने साथी सर्वेश (26) पुत्र राजू के साथ सोमवार दोपहर बाइक से उन्नाव आया था। करीब तीन बजे दोनों वापस गांव जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास विजय कुमार शॉर्टकट के प्रयास में टूटे डिवाइडर से बाइक निकालने लगा। तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम बाइक से टकरा गई। हादसे में विजय कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। साथी सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना औद्योगिक क्षेत्र के सामने की होने से सैकड़ों फैक्ट्री श्रमिक पहुंच गए। भीड़ ने डीसीएम चालक को पीछा कर पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। गनीमत रही कि दही पुलिस चौकी इंचार्ज हसीब अहमद पहुंच गए। उन्होंने चालक को भीड़ से बचाकर चौकी पहुंचा दिया।


मृतक के परिजनों और गांव वालों को घटना की जानकारी हुई तो वह भी पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर लंबे रस्से बांधकर और पत्थर डालकर जाम लगा दिया। पुलिस ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। सूचना पर एसडीएम सदर पूजा अगिभनहोत्री, सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह, तहसीलदार दशरथ कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इन्होंने घर वालों को समझाने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद भी घर वाले जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान पुलिस ने कई बार बल प्रयोग करने का प्रयास किया लेकिन औद्योगिक क्षेत्र और श्रमिकों की भीड़ को देखते हुए बल प्रयोग नहीं किया। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को समझाया। मृतक आश्रितों को किसान दुर्घटना व सड़क दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। शाम करीब 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर कई किमी लंबा जाम लग गया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों के पहले निकलने की होड़ में जाम बुरी तरह उलझ गया। देर शाम 7:30 बजे तक हाईवे का यातायात सामान्य नहीं हो पाया।

 

शार्टकट के चक्कर में कई गवां चुके हैं जान

Bike driver death due to shortcut
जाम के दौरान कई किमी पैदल चलकर जाते मुसाफिर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जिले की सीमा में होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप और गांवों के सामने लोगों ने डिवाइडर तोड़कर शार्टकट बना लिए हैं। हाईवे अधिकारियों ने कई बार कट बंद कराए लेकिन लोग उसके आगे रास्ता बना लेते हैं। इसके चलते हाईवे पर अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

हादसे के बाद घर-परिवार में कोहराम 
हादसे का शिकार हुआ विजय कुमार दही चौकी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मृतक की पत्नी अरुणा के अलावा दो बच्चे हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद घर में कोहराम मचा गया। 

एंबुलेंस से खींचा गया शव 
मृतक विजय कुमार का शव एंबुलेंस से पुलिस भिजवा रही थी। तभी ग्रामीणों ने एंबुलेंस रुकवाकर शव नीचे उतारकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर पत्थर भी डाल दिए। इससे कि वाहन न निकल सकें। 

मृतक व घायल के पास मिली शराब 
हादसे का शिकार हुए विजय कुमार व उसके साथी सर्वेश कुमार के पास शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। मृतक विजय की जेब में शराब की चार बोतलें व घायल सर्वेश के पास से छह बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed