फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike burnt to ashes, fire caused panic

Kanpur News: धूं-धूं कर जली बाइक, आग से मची अफरा-तफरी

Mon, 29 Sep 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike burnt to ashes, fire caused panic
चकरनगर। थाना क्षेत्र के कुंदोल गांव में बाइक स्टार्ट करते समय वह जलने लगी। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

कुंदोल निवासी हेमंत सिंह करीब दो बजे चकरनगर कस्बे में बाजार करने गए थे। खरीदारी के बाद जैसे ही वह घर लौटने के लिए बाइक पर बैठे और उसे स्टार्ट करने लगे, तभी इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते बाइक में आग लग गई। राहगीरों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चकरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग की लपटों में पूरी बाइक जल गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। बाइक मालिक की ओर से अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। बाइक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed