फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike-borne robbers stopped a truck mechanic and robbed him.

Kanpur News: बाइक सवार लुटेरों ने ट्रक मिस्त्री को रोककर लूटा

Tue, 06 Jan 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne robbers stopped a truck mechanic and robbed him.
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के किदवईनगर इलाके में 28 दिसंबर की रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने ट्रक मिस्त्री को रोक कर लूट लिया। आरोपी उसके औजार और नकदी छीन कर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से कानपुर देहात के सरवनखेड़ा इलाके के शेरुआ गांव निवासी नवनीत कुमार ट्रक मिस्त्री हैं। नवनीत की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वह 28 दिसंबर को देर रात करीब तीन बजे ट्रेलर गाड़ी की मरम्मत करके घंटाघर से नौबस्ता की ओर जा रहे थे। किदवईनगर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद पास मौजूद एयर प्रेशर मशीन, उपकरण और दो हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग निकले। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया है। आरोपियों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed