फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikaru kand: Another helper of Vikas Dubey was sent to jail by the police

बिकरू कांड: विकास दुबे के एक और मददगार को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 29 Jan 2022 12:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Jan 2022 12:20 PM IST
सार

25 हजार के इनामी अर्पित तिवारी ने बिकरू कांड के आरोपियों को शरण दी थी।

विज्ञापन
Bikaru kand: Another helper of Vikas Dubey was sent to jail by the police
vikas dubey - फोटो : amar ujala

विस्तार

पनकी पुलिस ने बिकरू कांड के आरोपियों दहशतगर्द विकास दुबे और उसके साथियों को शरण देने वाले 25 हजार के इनामी कानपुर देहात के मंगलपुर करिया झाला गांव निवासी अर्पित तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी ने दहशतगर्द और उसके साथियों को खेत के पास बने ट्यूबवेल के कमरे में शरण दी थी। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन


दो जुलाई वर्ष 2020 को विकास दुबे ने अपने साथियों संग मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद विकास दुबे अपने साथी अमर दुबे, प्रभात मिश्रा व अन्य के साथ मौके से भागकर कानपुर देहात के मंगलपुर करिया झाला गांव निवासी अर्पित तिवारी के पास पहुंचा था। 
विज्ञापन


जहां अर्पित ने सभी को अपने खेत के पास बने ट्यूबवेल के कमरे में एक रात के लिए शरण दी थी। यहां अर्पित ने खाने पीने से लेकर सोने तक की व्यवस्था की थी। दूसरे दिन सुबह विकास अपने साथियों के साथ असलहा लेकर कार से फरार हुआ था। इसके बाद से अर्पित फरार था। पिछले साल जब एसटीएफ ने विकास दुबे से जुड़े हथियारों की तस्करी का मामला पकड़ा तो उसकी फरारी की कहानी भी सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस को अर्पित की तलाश थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अर्पित को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर 19 जनवरी को जेल भेज दिया था। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि जेल भेजा गया आरोपी विकास व उसके साथियों की भागने में मदद किया था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
25 हजार के इनामी अर्पित तिवारी ने बिकरू कांड के आरोपियों को शरण दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed