फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikaru case Accused Manu Pandeys property confiscated, revenue and police team sealed his house

बिकरू कांड: आरोपी मनु पांडेय की संपत्ति कुर्क, राजस्व और पुलिस टीम ने मकान किया सील, पहले बनाया था सरकारी गवाह

Thu, 06 Jun 2024 11:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jun 2024 11:37 AM IST
सार

Kanpur News: बिकरू कांड के वक्त पुलिस पर सवाल उठे थे कि मनु को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। वहीं, अब पुलिस का दावा है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ही उसे आरोपी बनाया गया है। गुरुवार दोपहर एसडीएम बिल्हौर रश्मि लंबा और चौबेपुर इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने कुर्की की कार्रवाई के बाद मकान को सील कर दिया।

विज्ञापन
Bikaru case Accused Manu Pandeys property confiscated, revenue and police team sealed his house
मनु पांडे के चौबेपुर स्थित मकान में हुई कुर्की की कार्रवाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय के चौबेपुर स्थित मकान को राजस्व और पुलिस ने समान कुर्क करने के बाद सील कर दिया है। मालूम हो कि पुलिस ने मनु पांडेय को पहले सरकारी गवाह बनाया था। वहीं, पुलिस ने तीन साल बाद उसे आरोपी बनाया है।

विज्ञापन

बिकरू कांड के बाद सबसे ज्यादा ऑडियो मनु के वायरल हुए थे। मनु विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे शशिकांत की पत्नी हैं। माती कोर्ट से कुर्की का नोटिस जारी होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। पुलिस का दावा है कि जानकारी होने के बाद मनु पांडेय फरार है।
विज्ञापन

कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने दो जुलाई 2020 की रात अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड के बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे समेत छह बदमाशों को एनकांउटर में मार गिराया था। इस मामले में 36 आरोपी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनु के घर में सीओ देवेंद्र मिश्रा की हत्या हुई थी
बिकरू कांड के बाद पुलिस-प्रशासन ने विकास दुबे की कोठी पर बुलडोजर चला कर खंडहर में तब्दील कर दिया था। इसके साथ ही उसकी लग्जरी गाड़ियों और ट्रैक्टर को भी बर्बाद कर दिया गया था। मनु के घर के आंगन में सीओ देवेंद्र मिश्रा की हत्या की गई थी।

मनु पर आरोप था कि उसने फोन कर दी थी पुलिस की लोकेशन
वहीं, बरामदे में दो सिपाहियों की लाशें मिली थीं। बिकरू कांड की अगली सुबह पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था।  मनु पांडेय पर आरोप था कि उसने फोन करके विकास दुबे के गैंग के सदस्यों को पुलिस के लोकेशन की जानकारी दी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर बनाया गया आरोपी
बिकरू कांड के वक्त पुलिस पर सवाल उठे थे कि मनु को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। वहीं, अब पुलिस का दावा है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ही उसे आरोपी बनाया गया है। गुरुवार दोपहर एसडीएम बिल्हौर रश्मि लंबा तथा चौबेपुर इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर कुर्की के कार्रवाई के बाद मकान को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed