फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big statement of mulayam singh yadav on shivpals secular front

पलटे मुलायम, शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा पर दिया ये बड़ा बयान

Mon, 08 May 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
big statement of mulayam singh yadav on shivpals secular front
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी विधायक व वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने एक दिन पहले ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था, लेकिन मुलायम सिंह यादव के एक बयान ने शिवपाल यादव का खेल बिगाड़ कर रख दिया है।
विज्ञापन

big statement of mulayam singh yadav on shivpals secular front
शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
दरअसल, मुलायम सिंह ने कहा ही कुछ ऐसा है। शायद इसका अंदाजा शिवपाल यादव को भी नहीं रहा हो। शिवपाल की पार्टी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

मुलायम बोले मैं शिवपाल से पिछले एक हफ्ते से नहीं मिला हूं, उसने मुझसे इस बारे में कोई बात नहीं की है, मैं उससे बात करूंगा। मुलायम ने आगे कहा, मैं शिवपाल से बात करूंगा और उसको मना लूंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

big statement of mulayam singh yadav on shivpals secular front
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव
केवल इतना ही नहीं मुलायम ने समाजवादी पार्टी के टूटने की बात को भी सिरे से खारिज कर दिया और कहा, परिवार या फिर पार्टी में कोई भी अलग होने के बारे में नहीं सोच रहा है। पार्टी के टूटने या फिर अलग होने से किसको क्या मिलेगे।'
 
इससे पहले, शुक्रवार को सपा में हाशिए पर चल रहे शिवपाल यादव ने अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन की घोषणा की थी।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अध्यक्ष होंगे। इतना ही नहीं शिवपाल यादव ने पार्टी के गठन को मुलायम सिंह की प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए कहा था कि नेताजी के सम्मान की खातिर नई पार्टी का गठन किया जा रहा है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed