{"_id":"62a17ee850b20802316c1d17","slug":"big-road-accident-three-youths-died-in-collision-with-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Road Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big Road Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
Thu, 09 Jun 2022 10:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:35 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गहबरा और छिरका के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
खंडेह गांव निवासी रामबाबू (29) पुत्र श्यामबाबू, विजय (24) पुत्र गजोधर और मनीष (24) पुत्र रामप्रकाश बुधवार रात करीब 11 बजे मौदहा से शिव भोग ढाबा जा रहे थे। तभी छिरका और गहबरा के बीच हाईवे में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना में विजय की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी दो साथियों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ विवेक यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।